Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश देवीपाटन मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का अधीक्षक ने लिया जायजा:3 शिविरों पर...

देवीपाटन मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का अधीक्षक ने लिया जायजा:3 शिविरों पर मुफ्त ओआरएस घोल उपलब्ध, सुबह-शाम हो रही फॉगिंग

0
4
देवीपाटन मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का अधीक्षक ने लिया जायजा:3 शिविरों पर मुफ्त ओआरएस घोल उपलब्ध, सुबह-शाम हो रही फॉगिंग

देवीपाटन मंदिर परिसर में चल रहे 15 दिवसीय राजकीय मेले में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में तीन जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों से श्रद्धालुओं को तुरंत स्वास्थ्य सहायता मिल रही है। तेज गर्मी और धूप से बचाव के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था है। श्रद्धालु इन शिविरों से मुफ्त ओआरएस घोल ले सकते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को सलाह देने और सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुबह-शाम फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि मच्छरों को नियंत्रित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग दूर-दराज और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रख रहा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat