![]()
नवरात्रि और दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस को सुरक्षित रास्ता देने के लिए विद्युत विभाग ने सिसवा नगरपालिका के सुभाष नगर वार्ड स्थित मीर शिकारी टोला में बड़ा अभियान चलाया। विसर्जन मार्ग पर क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों और नीचे लटकते केबलों को लेकर विभाग ने गंभीरता दिखाई। अभियान के तहत चार जर्जर विद्युत खंभों को बदलने के साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन खंभों पर केबल बदलकर ऊंचे किए गए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और जुलूस के आवागमन में बिजली के तार बाधा न बनें। सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सत्यम गोंड़ के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने सीएचसी से गोपाल नगर तिराहे तक वार्ड के मुख्य मार्ग पर मरम्मत और बदलाव का कार्य कराया। इस दौरान सड़क किनारे लगे चार क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए गए। साथ ही सीएचसी और गोपाल नगर के बीच लगभग डेढ़ दर्जन खंभों पर केबल को बदलकर ऊंचा किया गया। दरअसल, मीर शिकारी टोला का यह मार्ग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए महत्वपूर्ण है। नवरात्रि और दशहरा के दौरान इस रास्ते से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिमाएं गुजरती हैं। ऐसे में जर्जर खंभे और नीचे लटकते केबल संभावित दुर्घटना का कारण बन सकते थे। इसी आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग ने त्योहार से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल की। अभियान में अवर अभियंता सत्यम गोंड़ के साथ लाइनमैन शिवनाथ, प्रदुम्न, संजय और जमील सहित अन्य विद्युतकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग पर खंभों को बदलने और केबलों को व्यवस्थित करने का कार्य पूरा किया। जेई सत्यम गोंड़ ने बताया कि नवरात्रि और दशहरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड में क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों को बदलने तथा केबलों को ऊंचा करने का कार्य कराया गया है। विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिससे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच के चफरिया में एंबुलेंस में महिला का प्रसव:ईएमटी और पायलट की तत्परता से सुरक्षित हुआ, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ › हरिहरपुर रानी में देर रात तक गूंजे मां के जयकारे:पंडालों में मां कूष्मांडा की पूजा हुई, बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों और झांकियों ने मन मोहा › Durga Puja Utsav | Balrampur Shivpura Navratri Celebration 2026 › सिद्धार्थनगर CMO कार्यालय पर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना दिया:समान काम, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग की, NHM के कर्मचारी शामिल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















