Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रीदत्तगंज में एंटी रोमियो टीम ने छात्रों को किया जागरूक:मिशन शक्ति के...

श्रीदत्तगंज में एंटी रोमियो टीम ने छात्रों को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

0
1
श्रीदत्तगंज में एंटी रोमियो टीम ने छात्रों को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया विशंभरपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन का एक ऑनलाइन वीडियो दिखाया गया। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्हें इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारी गोपनीय रखने और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों का मकसद छात्रों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सत्यार्थी, महिला आरक्षी शगुन और महिला आरक्षी मोना मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat