Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बाइक हटाने को कहने पर युवक की पिटाई:मां और बुआ को भी...

बाइक हटाने को कहने पर युवक की पिटाई:मां और बुआ को भी पीटा, श्रावस्ती में आरसीसी सड़क पर विवाद

0
0
बाइक हटाने को कहने पर युवक की पिटाई:मां और बुआ को भी पीटा, श्रावस्ती में आरसीसी सड़क पर विवाद

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के भलुहिया दसौंधी गांव में आरसीसी सड़क पर बाइक खड़ी करने और पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। रास्ते से बाइक हटाने को कहने पर एक युवक अमित कुमार की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची अमित की मां ममता देवी और बुआ खुशबू देवी के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में अमित कुमार घायल हो गए, जबकि उनकी मां और बुआ को भी चोटें आई हैं। अमित कुमार ने रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद विपक्षी ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने इकौना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अमित कुमार, को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat