लक्ष्मीपुर बीआरसी में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वार्षिक बाल खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। इसमें 10 न्याय पंचायतों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बेलवा खुर्द, एकमा और रजापुर के बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में बेलवा खुर्द विजेता और पुरन्दरपुर उपविजेता रहे। बालक वर्ग में एकमा विजेता और महुअवा अड्डा उपविजेता रहे। खो-खो बालिका वर्ग में बेलवा खुर्द और बालक वर्ग में रजापुर विजेता रहे। श्रुतलेख में पुरन्दरपुर के अतुल और पकरडीहा की बंदना क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कुश्ती रीमा रामनगर ने जीती। लंबी कूद और दौड़ सहित अन्य व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कई बच्चों ने पहला स्थान पाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर सुदामा ने विजेता बच्चों को इनाम दिए। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों की प्रतिभा बढ़ती है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर बीइओ सुदामा सहित कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी:होटल में अधिकारियों ने लिया जायजा, मंडप सजकर तैयार › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बलुआ-चोरथरी नहर मार्ग की सड़क मरम्मत शुरू › पैसे निकालने गए युवक के खाते से 30 हजार गायब:बस्ती में दो अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने कार्ड बदला, केस दर्ज › बहराइच के चफरिया में एंबुलेंस में महिला का प्रसव:ईएमटी और पायलट की तत्परता से सुरक्षित हुआ, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















