Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश आर्य विद्या प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी बनी: शैलेश बाजपेयी अध्यक्ष चुने...

आर्य विद्या प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी बनी: शैलेश बाजपेयी अध्यक्ष चुने गए, नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल को संरक्षक बनाया गया

महराजगंज के ठूठीबारी स्थित राधा कुमारी इंटर कॉलेज में आर्य विद्या प्रसार समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ।

.

नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल उर्फ मुन्ना बाबू को संरक्षक बनाया गया है। शैलेश बाजपेयी अध्यक्ष, आरोग्य कंडेल मंत्री, कृष्ण कुमार दुबे संयुक्त मंत्री और भवन प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

चयन की घोषणा के बाद सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। बैठक में समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और आपसी तालमेल से काम करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता और सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस मौके पर राधा कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविकांत जाटव, उपप्रबंधक राजीव मिश्रा, हेमंत मद्धेशिया, मंजूर अली, श्याम मोहन लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार जायसवाल और विजय कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।