28 नवंबर 2026 को श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी ब्लॉक में GEGA फाउंडेशन ने किसानों को मशरूम की खेती की जानकारी दी। प्रशिक्षण बनघुसरा मोड़ स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में हुआ।
.
फाउंडेशन ने बताया कि कम जगह और कम लागत में मशरूम की खेती की जा सकती है। इससे किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार का नया साधन मिलने की बात कही गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत सर्रा और उसके मजरों भौसाहे, उत्तमापुर, मिश्री पुरवा और माधवापुर के किसानों को मशरूम के बीज बांटे गए।
किसानों ने खेती में रुचि दिखाई और GEGA फाउंडेशन का आभार जताया। फाउंडेशन ने कहा कि आगे भी किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण और सहायता दी जाएगी।
स्थान: बनघुसरा मोड़, हरिहरपुर रानी, श्रावस्ती
रिपोर्ट: मीना यादव


BREAKING
NEWS
















