Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश GEGA फाउंडेशन ने किसानों को बीज बांटे: टिकुईया में बैंगन, मिर्ची और...

GEGA फाउंडेशन ने किसानों को बीज बांटे: टिकुईया में बैंगन, मिर्ची और गोभी के बीज के साथ L.T.P भी मुफ्त दिया

0
0

28 नवंबर 2026 को श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकुईया में GEGA फाउंडेशन ने किसानों को बीज और L.T.P बांटे।

.

फाउंडेशन ने किसानों को बैंगन, मिर्ची और गोभी के बीज मुफ्त दिए। किसानों को बताया गया कि सब्जी की खेती से कम लागत में कमाई की जा सकती है और घर का खर्च चलाने में मदद मिल सकती है।

इस दौरान किसानों को सब्जी की खेती की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बीज और सामान मिलने पर GEGA फाउंडेशन का आभार जताया।

फाउंडेशन ने कहा कि आगे भी किसानों को समय-समय पर बीज, प्रशिक्षण और सहायता दी जाएगी।

रिपोर्ट: मीना यादव