महराजगंज के निचलौल नगर पंचायत क्षेत्र में बीती रात करीब 12:15 बजे मोटर चोरी करने पहुंचे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे मोटर के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
.
यह घटना नगर पंचायत निचलौल के हर्रेडीह वार्ड में गणेश कूल वॉटर वाली सड़क पर हुई। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को मोटर चोरी करने की कोशिश करते देखा और पकड़ लिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को कुशीनगर जिले का बताया। स्थानीय लोगों ने निचलौल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मोटर समेत थाने ले गई।
निचलौल थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING
NEWS
















