Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज के युवक का उपनिरीक्षक पद पर चयन: चौक थाना प्रभारी ने...

महराजगंज के युवक का उपनिरीक्षक पद पर चयन: चौक थाना प्रभारी ने दी विदाई – Maharajganj News

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी हिमांशु मिश्रा का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इस मौके पर महराजगंज के थाना चौक के प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल ने उन्हें विदाई दी।

.

मिश्रा के चयन पर सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विदाई के दौरान मनीष पटेल ने उनके कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से मिश्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिश्रा नए पद पर भी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे।

थाना चौक के पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। आरक्षी से उपनिरीक्षक बनने तक का उनका सफर अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है।