बस्ती में युवाओं में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से रविवार सुबह 7 बजे 15वीं मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साइकिल रेस भी कराई गई। सुबह सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में य
.
कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन और आयोजन के संयोजक भावेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। सुबह के समय युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर खेल और फिटनेस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
मिनी मैराथन में युवाओं ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई, वहीं साइकिल रेस में भी प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता और दमखम का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजक भावेश पांडेय ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। मिनी मैराथन और साइकिल रेस का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने आयोजन में शामिल अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
















