Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मौके पर जाकर करें विवादों का करें निपटारा-जिलाधिकारी

मौके पर जाकर करें विवादों का करें निपटारा-जिलाधिकारी

 

 

थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों द्वारा सुनी गईं जनशिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश

श्रावस्ती, 28 नवम्बर 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी मनोज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना सोनवा में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निपटारा करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार जमुनहा रवि यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवारन, थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।