Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश थाना इकौना पुलिस द्वारा मारपीट एवं दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले...

थाना इकौना पुलिस द्वारा मारपीट एवं दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए आदेश व निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक इकौना श्री परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 236/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 352, 324(2), 109(1), 125(1) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों *1.* राजन शुक्ला उर्फ अरुण पुत्र बलराम शुक्ला निवासी ग्राम दसियापुर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती *2.* विनय शुक्ला पुत्र बलराम शुक्ला निवासी ग्राम दसियापुर, थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती *3.* ओमप्रकाश शुक्ला उर्फ पुत्तू पुत्र बाबूराम शुक्ला निवासी ग्राम तकिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-

 

दिनांक 27.11.2026 को वादी महफूज आलम नईमी पुत्र महमूद आलम नईमी निवासी मोहल्ला तिलक नगर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना इकौना पर सूचना दी गई कि उनके पिता महमूद आलम खान अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सुबह में हुई कहासुनी को लेकर विपक्षीगण अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे उनके पिता के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आईं। अभियुक्तगण द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0 236/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान आज दिनांक 28.11.2026 को उ0नि0 श्री विशाल यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचनात्मक कार्रवाई एवं नामजद तथा प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित उपरोक्त 03 अभियुक्तों को *बनकटा नहरपुर से भलुहिया दशौंधी जाने वाले मार्ग पर मुख्य नहर पटरी* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*

 

1.राजन शुक्ला उर्फ अरुण पुत्र बलराम शुक्ला निवासी ग्राम दसियापुर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती।

2.विनय शुक्ला पुत्र बलराम शुक्ला निवासी ग्राम दसियापुर थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती।

3.ओमप्रकाश शुक्ला उर्फ पुत्तू पुत्र बाबूराम शुक्ला निवासी ग्राम तकिया, थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।

 

*गिरफ्तारी का स्थान-*

बनकटा नहरपुर से भलुहिया दशौंधी जाने वाले मार्ग पर मुख्य नहर पटरी

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 श्री विशाल यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।

2.हे0का0 नटराज रंजन पटेल।

3.का0 शेषराम वर्मा।

4.का0 देवेन्द्र कुमार।

5.का0 साकेत पाण्डेय।