अनूप कुमार सिंह | उस्का बाजार(सिद्धार्थनगर), सिद्धार्थनगर22 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उसका बाजार, सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि के मौके पर उसका बाजार ब्लॉक में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इस साल ब्लॉक के गांवों, कस्बों और बाजारों में कुल 145 जगहों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। यहां आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।
नवरात्रि के पहले दिन से ही पूरा इलाका ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज रहा है। कुछ जगहों पर बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाए गए पंडाल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रात में झालरों की रोशनी और दिन में भक्तों की भीड़ से बाजारों में मेले जैसा माहौल है।
हर पंडाल में सुबह-शाम आरती, हवन और देवी जागरण हो रहा है। कई जगहों पर रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। उसका बाजार थाना पुलिस सभी 145 पूजा स्थलों पर नजर रख रही है। आयोजकों को सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले सालों के मुकाबले इस बार पंडालों की संख्या बढ़ी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















