Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश माता रानी की प्रतिमा आंख पर बंधी हुई पट्ट खुले:महादेव घुरहू क्षेत्र...

माता रानी की प्रतिमा आंख पर बंधी हुई पट्ट खुले:महादेव घुरहू क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पंचमी पर हुआ आयोजन

0
0
माता रानी की प्रतिमा आंख पर बंधी हुई पट्ट खुले:महादेव घुरहू क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पंचमी पर हुआ आयोजन

महादेव घुरहू क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां जगजननी की प्रतिमा की आंखों से पट्ट खोलने की रस्म पूरी हुई। देर रात पट्ट खुलते ही जयकारे लगे। भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। रात 10 बजे से देवी जागरण हुए। मां की प्रतिमा पर पहले पट्ट बांधी जाती है, जिसे पंचमी को शुभ मुहूर्त में खोला जाता है। यह देवी के दिव्य दर्शन का प्रतीक है। आचार्य रितेश मिश्रा ने बताया कि पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विशेष पूजा होती है। भक्त पीले वस्त्र और लाल चुनरी चढ़ाकर सुख-शांति की कामना करते हैं। पट्ट खुलने के बाद मां के दर्शन के लिए सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों ने बताया कि संध्या आरती के बाद दर्शन देर रात तक जारी रहेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat