सिद्धार्थनगर के खेसरहा ब्लॉक के मेथावलिया गांव में मां कालेश्वरी देवी मंदिर परिसर में गुरुवार रात श्रीमद् देवी भागवत कथा और शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। इसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हवन-पूजन में भाग लिया और कथा व्यास की पीठ की आरती उतारकर कथा का शुभारंभ किया। यह आयोजन श्री मां कालेश्वरी दुर्गा पूजा समिति, मेथावलिया की ओर से किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित प्रिंस त्रिपाठी महाराज श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं, जबकि पंडित विनोद महाराज और पंडित अमित शास्त्री यज्ञाचार्य हैं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक अर्जुन राजभर हैं। भाजपा सिद्धार्थनगर के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाकर राय इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं। कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को हवन और प्रसाद वितरण होगा, जबकि 21 अक्टूबर को भंडारा और प्रसाद बांटा जाएगा। आयोजकों का मकसद इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक सद्भाव बढ़ाना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















