बस्ती नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में निजी विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक राम प्रताप गौतम (60) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में 14 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची आरोपी के निजी विद्यालय में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षक बच्ची को अक्सर हाथ पकड़कर स्कूल के सुनसान कमरे में ले जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी उसका मुंह दबा देता था। घटना के बाद से बच्ची डरी-सहमी रहने लगी थी। डर के कारण उसने कई दिनों तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। स्कूल जाना बंद किया तो परिजनों को बताई घटना कुछ दिनों से बच्ची ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। परिजनों ने इसकी वजह पूछी तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव में कक्षा पांच तक का निजी विद्यालय संचालित करता है और वहां खुद भी पढ़ाता है। जांच जारी, आरोपी को जेल भेजा मामले के विवेचक उपनिरीक्षक राममणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पुलिस पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की कार्रवाई पूरी कर चुकी है। कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेगी पुलिस एएसपी श्यामकांत ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















