![]()
बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगेंगे। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम की जांच करें और पंजीकरण कराएं। एसडीएम ने बताया कि जो पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए हैं, या 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक लेकर निर्देश दिए कि वे तय तारीखों पर मतदान केंद्रों पर मौजूद रहें। बीएलओ आने वाले नागरिकों को जरूरी मदद दें और अभियान का प्रचार-प्रसार भी करें। मोनालिसा जौहरी ने नागरिकों से अपील की कि वे 17 और 24 अक्टूबर को इन कैंपों में ज्यादा संख्या में पहुंचें। लोकतंत्र में प्रभावी भागीदारी के लिए हर योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है › श्रावस्ती के दीकौली में घरों के पास खुली नाली:बीमारियों का खतरा, बारिश में रास्ता और नाली एक होने से बच्चों को परेशानी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












