बहराइच के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में 70 साल की अकेली रह रही बुद्धिमती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात उनका शव घर के अंदर मिला। शरीर से गहने गायब होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुद्धिमती के पति का पांच साल पहले निधन हो गया था। उनके दो बेटे देवरिया और गुजरात में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे पड़ोसी शोभित ने उन्हें आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर झांकने पर बुद्धिमती जमीन पर पड़ी मिलीं, उनके शरीर से कुछ गहने भी गायब थे। देवरिया में रह रहे बेटे दिनेश ने मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › श्रावस्ती के दीकौली में घरों के पास खुली नाली:बीमारियों का खतरा, बारिश में रास्ता और नाली एक होने से बच्चों को परेशानी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















