Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Badhni Block Road Construction | Dhekahri To Balrampur Border Repair

Badhni Block Road Construction | Dhekahri To Balrampur Border Repair

0
0
Badhni Block Road Construction | Dhekahri To Balrampur Border Repair

अब्दुल अली | बधानी(सिद्धार्थनगर), सिद्धार्थनगर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बढ़नी ब्लॉक के ढेकहरी बुजुर्ग से बलरामपुर बॉर्डर तक जाने वाली मुख्य सड़क अब सुधरेगी। 15 साल से खराब इस सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे हजारों ग्रामीणों और यात्रियों को कीचड़-गड्ढों से छुटकारा मिलेगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह सड़क 15 साल से खराब थी। बड़े गड्ढों से अक्सर हादसे होते थे और बलरामपुर बॉर्डर तक जाने में परेशानी आती थी। ग्रामीण लंबे समय से इसे बनवाने की मांग कर रहे थे।

सड़क का काम शुरू होने से लोगों में खुशी है। मजदूरों ने बताया, ठेकेदार ने दशहरा से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने-जाने में दिक्कत न हो। काम में तेजी आई है।

अब लोग देख रहे हैं कि क्या काम करने वाली एजेंसी तय समय पर अच्छी क्वालिटी के साथ काम पूरा कर पाती है। अगर ऐसा होता है, तो इस रास्ते पर चलने वालों को राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat