नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले पर दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) पहले ही आदेश दे चुकी है।
वकील अनंत देहादराय ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए सीजेपी के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से दुकानदारों का काफी नुकसान होगा। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि उम्मीद है कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे। छोटी दुकानें चलाने वाले लोग इन दिनों अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। उच्चतम न्यायालय जानता है कि ऐसे हालात में पूरे परिवारों को कितनी परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मेंशनिंग के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि किसी को प्रदर्शन करना है, किसी को मूंगफली बेचनी है और किसी को कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है। ये सभी बातें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस वजह से कारोबार को नुकसान होता है, तो उच्चतम न्यायालय अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेगा। फिलहाल, पहले यह देखना होगा कि आगे क्या स्थिति बनती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















