फरेंदा के भारी वैसी मिनी स्टेडियम में 16 अक्टूबर को ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। बेसिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माला चढ़ाकर, दीप जलाकर हुई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद में प्रतिभा दिखाई, जिससे स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। शिक्षकों ने कहा, ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा सामने लाती हैं। ग्रामीण बच्चों को सही मंच और प्रोत्साहन चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, खेल सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं, यह विद्यार्थियों का पूरा व्यक्तित्व बनाता है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता है। पहले दिन न्याय पंचायत स्तर से चयनित 15 स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने ब्लॉक स्तर पर हिस्सा लिया। चयनित बच्चे जिला स्तर पर फरेंदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















