Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा में श्रीराम शोभायात्रा पर व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा:सर्राफा व्यापारियों ने भगवान...

नानपारा में श्रीराम शोभायात्रा पर व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा:सर्राफा व्यापारियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी

0
0


बहराइच के नानपारा में रामलीला महोत्सव के तहत भगवान श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा निकाली गई। धनीराम गली स्थित सर्राफा मार्केट पहुंचने पर व्यापारियों ने रथ पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी और महामंत्री आनंद रस्तोगी ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इसके बाद मिष्ठान भी चढ़ाया गया। शोभायात्रा श्रीरामलीला चबूतरा, पुरानी बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। स्वागत कार्यक्रम में संगम लाल रस्तोगी, अशोक कुमार सोनी, विवेक रस्तोगी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा संविधान चौक होते हुए शिवाले बाग स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंची। यहां रामचरितमानस पर आधारित रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें केवट संवाद और निषादराज मिलन के प्रसंग दिखाए गए। शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat