Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी:हर्रैया पुलिस ने बालिकाओं को किया...

छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी:हर्रैया पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक, समझाई कानून व्यवस्था

0
8
छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी:हर्रैया पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक, समझाई कानून व्यवस्था

बस्ती में ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने अनोखी पहल की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार की छात्रा राबिया खातून एक दिन की थाना प्रभारी बनीं। इसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें महिला सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करना और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना था। एक दिन की थाना अध्यक्ष राबिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना प्रभारी के कामों को समझा। पुलिस टीम ने छात्राओं को कानून-व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर जानकारी दी। छात्राओं को थाना परिसर, थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और महिला व पुरुष बंदीगृह का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. श्री नारायण मिश्र, अध्यापक शैलेश कुमार, वंशीधर, अभय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat