
महराजगंज के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नं. 01 आंबेडकर नगर (रतनपुर खुर्द) में सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय बेचन प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण शनिवार शाम को उनकी चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ। स्वर्गीय बेचन प्रसाद पूर्वांचल लोकगीत बिरहा उत्थान समिति के पूर्व प्रबंधक थे। बिरहा और लोकगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को लोकसंस्कृति से जोड़ती रहेंगी। प्रतिमा का अनावरण पूर्व नगर अध्यक्ष, 315 विधानसभा प्रत्याशी फरेंदा और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने किया। गांव की धरती पर प्रिय कवि की प्रतिमा स्थापित होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि लोककला, साहित्य और अपनी माटी से जुड़े संस्कारों की पहचान है।































