Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर में हरिहरगंज के संत गुड्डी बाबा का निधन:श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि,...

बलरामपुर में हरिहरगंज के संत गुड्डी बाबा का निधन:श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि, क्षेत्र में शोक

0
1


हरिहरगंज बाजार के प्रख्यात संत गुड्डी बाबा का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गुड्डी बाबा हरिहरगंज बाजार के एक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। उन्हें क्षेत्र में अत्यधिक सम्मान प्राप्त था। वे लंबे समय से आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे। संत गुड्डी बाबा ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा और विभिन्न सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन की खबर सुनकर श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। संत समाज और क्षेत्रवासियों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। हरिहरगंज बाजार के मूल निवासी गुलजारीलाल शुक्ला उर्फ गुलाब भैया और प्रसिद्ध दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि गुड्डी बाबा गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, और संत समाज के होने की नाते उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। उनका सरल व्यक्तित्व और नेक कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here