Home उत्तर प्रदेश किशनपुर में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई:जूनियर वर्ग में धीरज यादव और...

किशनपुर में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई:जूनियर वर्ग में धीरज यादव और सीनियर वर्ग में विद्याराम यादव पहले स्थान पर रहे

0
4

निचलौल ब्लॉक के किशनपुर गांव में रविवार को 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। गांव के युवाओं को खेल और दौड़ के प्रति जागरूक करने के लिए युवा टीम ने इसका आयोजन किया। जूनियर वर्ग में धीरज यादव पहले स्थान पर रहे। उन्हें ट्रॉफी दी गई। योगेश यादव दूसरे और ऋषभ यादव तीसरे स्थान पर रहे। दोनों को मेडल दिए गए। सीनियर वर्ग में विद्याराम यादव पहले स्थान पर रहे। उन्हें ट्रॉफी दी गई। दीपक यादव दूसरे और प्रिंस यादव तीसरे स्थान पर रहे। दोनों को मेडल दिए गए। कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि गांव के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता कराई जाती है। इससे युवा अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ करियर की शुरुआत सही ढंग से कर सकें। इस दौरान कुलदीप यादव, राज शर्मा, ऋषिकेश यादव और सुदीप मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here