बिच्छू के डंक से युवक की हालत बिगड़ी:श्रावस्ती के राजगढ़ गुलरिया गांव में 30 वर्षीय राजेश को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया

0
8

श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलरिया गांव में बिच्छू के डंक से 30 वर्षीय युवक राजेश की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। राजेश, राधेश्याम का बेटा है। बिच्छू के डंक के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले पहुंचे। सीएचसी इकौना में डॉक्टरों की देखरेख में राजेश का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव के लोग भी चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here