मिठौरा विकासखंड के पिपरा सोनाड़ी गांव में शनिवार को रेस्क्यू टीम ने घर के पास बिल में छिपे धामिन सांप को करीब तीन घंटे बाद बाहर निकाला। सांप सुरेश वर्मा के घर के आसपास बने कोल्हाई में बिल के अंदर था। सुरेश वर्मा की पत्नी, बेटी और पड़ोस की एक महिला ने सबसे पहले सांप को देखा और इसकी जानकारी दी। विशाल चौधरी के कहने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शाम करीब चार बजे सांप को निकालने का काम शुरू किया। पहले पानी की मोटर से बिल में पानी डाला गया। इसके बाद कुदाल से मिट्टी खोदकर पानी डालते हुए सांप को बाहर निकालने की कोशिश की गई। करीब तीन घंटे बाद सांप बिल से बाहर निकला। टीम ने उसकी पहचान धामिन के रूप में की। इस दौरान समाजसेवी अविनाश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, मंतोष कुमार विश्वकर्मा, रामकिशुन चौधरी और इंद्रेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
बिच्छू के डंक से युवक की हालत बिगड़ी:श्रावस्ती के राजगढ़ गुलरिया गांव में 30 वर्षीय राजेश को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया
›
किशनपुर में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई:जूनियर वर्ग में धीरज यादव और सीनियर वर्ग में विद्याराम यादव पहले स्थान पर रहे
›
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया:बस्ती में मंडलीय बैठक, डॉ. संजय द्विवेदी बोले- पत्रकारों के सम्मान से समझौता नहीं
