Home Uncategorized पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन व *मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न गांवों, कस्बों एवं विद्यालयों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान जनपद बलरामपुर के समस्त थानों की *मिशन शक्ति टीमों द्वारा* द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जाकर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति एवं दण्डनीय अपराध बताते हुए संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं जैसे—

* वूमेन पावर लाइन – *1090*
* पुलिस आपातकालीन सेवा – *112*
* एम्बुलेंस सेवा – *108*
* चाइल्ड हेल्पलाइन – *1098*
* स्वास्थ्य सेवा – *102*
* महिला हेल्पलाइन – *181*
* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – *1076*
* साइबर हेल्पलाइन – *1930* आदि का बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं को थाना स्तर पर संचालित *मिशन शक्ति केन्द्र* एवं *परिवार परामर्श केन्द्र* के संबंध में भी अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सहज रूप से कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकें साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।

*बलरामपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनजागरूकता के ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here