Home Uncategorized पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई जनसुनवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई जनसुनवाई

*जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं/शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं/आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति के अनुसार संबंधित क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से तत्काल संवाद कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

*जनसुनवाई के मुख्य बिन्दु:*
*समयबद्ध कार्यवाही:* सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
*राजस्व संबंधी मामले:* भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में त्वरित समाधान हेतु पुलिस द्वारा थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग की टीम से समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर पैमाइश व निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
*महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा:* महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों को भी सतर्क दृष्टि रखने हेतु शख्त निर्देश दिया गया है।
*साइबर अपराध:* साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को साइबर सेल को स्थानांतरित कर 24 घंटे के अंदर आवेदक से संपर्क कर कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता/फरियादी की समस्या को ध्यान से सुनकर उसकी तत्काल मदद की जाए। प्रार्थना पत्रों व IGRS के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा स्वयं उनके स्तर से की जाएगी।

*यह जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की आमजन के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं त्वरित न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।*
*जनपद बलरामपुर पुलिस आमजन की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here