Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ 4.5 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी...

4.5 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

बस्ती में हर्रैया पुलिस ने मंगलवार को 4.5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ जीतबहादुर सोनकर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर चलाए जा रहे रात के चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को थानेश्वर मंदिर के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.5 किलोग्राम गांजा मिला। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव यादव और धर्मेंद्र यादव शामिल थे। गिरफ्तार जीतबहादुर सोनकर बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के खटकाहिया का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ बस्ती के हरैया थाने और बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाने में भी मामले दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने जीतबहादुर सोनकर के खिलाफ मु०अ०सं० 259/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here