श्रावस्ती 31 अक्टूबर, 2026/सू0वि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वाधान में पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 01 नवंबर 2026 को स्थान तथागत सभागार कलेक्टेªट परिसर भिनगा श्रावस्ती में मेगा/वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश श्रावस्ती, श्री रमेश चन्द-। के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की पहल की जाएगी। मेगा कैंप की तैयारियों को लेकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती एवं नोडल अधिकारी, मेगा कैम्प/अपर जिलाधिकारी, श्रावस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने बताया कि मेगा कैंप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर प्री-कैंप आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पैरालीगल वालंेटियर्स द्वारा दिनांक- 01 नवम्बर 2026 को होने वाले मेगा/वृहद विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर में जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु जनपद श्रावस्ती के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर जनसामान्य में पम्फलेट वितरित किया जा रहा है तथा बैनर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को उक्त शिविर में स्थान तथागत सभागार कलेक्टेªट परिसर भिनगा श्रावस्ती में पहुंचने हेतु जागरुक किया जा रहा है।