क्राइम ब्रांच को केरल पीएससी परीक्षा में धांधली, ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से कॉपी किए गए 45 प्रश्न मिले

0
0

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरल लोक सेवा आयोग के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्राइम ब्रांच को 45 प्रश्न ऑनलाइन अध्ययन सामग्री पुस्तिकाओं से हूबहू नकल किए हुए मिले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं की बढ़ती जांच के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला शुक्रवार को एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर निवासी राहुल राज द्वारा केरल लोक सेवा आयोग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

एफआईआर के अनुसार, कथित अनियमितताओं में निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों को शामिल करना और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले भर्ती अधिसूचना में निर्दिष्ट योग्यताओं के अतिरिक्त दो पाठ्यक्रमों को पात्रता योग्यता के रूप में जोड़ना शामिल है।

एफआईआर में विशेष रूप से आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में 45 प्रश्न स्कैमवेदा ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल्स और सैनफाउंड्री डाट काम सहित आनलाइन अध्ययन सामग्री प्लेटफार्मों से हूबहू नकल किए गए थे।

इस बीच, क्राइम ब्रांच ने मत्स्य विभाग में फिशरीज एक्सटेंशन आफिसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा से संबंधित एक अन्य मामले में पीएससी के अध्यक्ष, सदस्यों और अधिकारियों को आरोपित के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिसकी अधिसूचना अगस्त 2020 में जारी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here