बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित करीम बक्स पुरवा के पास रविवार शाम करीब चार बजे एक दूध वाली पिकअप अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई। हादसे के दौरान चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। पिकअप के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद एक ट्रैक्टर की सहायता से पिकअप को नहर से बाहर निकाला जा सका। चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में पिकअप के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की बात सामने आई है।
बहराइच में पिकअप नहर में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई:घंटों बाद ट्रैक्टर से निकाली गई पिकअप, चालक सुरक्षित