बढ़नीचाफा में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना के लिए 3 सितंबर को भूमि पूजन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में कर्मयोगी परिवार की एक बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन धर्मराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि नगर का विकास केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को देश के महान वीरों और महापुरुषों के त्याग, समर्पण व बलिदान से परिचित कराना भी आवश्यक है। वर्मा ने आगे कहा कि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी सनातन संस्कृति और राष्ट्र के महान वीर महापुरुषों को सम्मान देने के प्रयास जारी रहेंगे। बैठक में राजू वर्मा, राकेश गौतम, रामराज चौहान, दिनेश चौहान, जुग्गीलाल पासवान, जमुना चौहान, कमलेश चौहान, गुरुमिलन प्रजापति, बसंत गुप्ता, पप्पू वर्मा, आलोक चौधरी, केशव राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बढ़नीचाफा में पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा, 101 फीट तिरंगे का भूमिपूजन:3 सितंबर को होगा कार्यक्रम, तैयारियां तेज