BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में यशवंत हत्याकांड में 3 युवतियां गिरफ्तार:पुलिस और एसओजी टीम ने...

बस्ती में यशवंत हत्याकांड में 3 युवतियां गिरफ्तार:पुलिस और एसओजी टीम ने की कार्रवाई, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती के यशवंत कुमार हत्याकांड में वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मंगलवार सुबह करीब 9:58 बजे नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित लोहरैया मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही 12 सितंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। तीनों युवतियां अलग-अलग गांव की रहने वाली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवतियों की पहचान रीमा (26) और शीला (20) के रूप में हुई है। दोनों कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल की रहने वाली हैं। तीसरी आरोपी गुड़िया (23) नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवाखुर्द की निवासी है। ड्यूटी से लौटने के बाद लापता हुआ था यशवंत पुलिस के मुताबिक, यशवंत कुमार गोरखपुर में पुलिस आवास निगम की निर्माण इकाई में संविदा पर काम करता था। 8 सितंबर की शाम ड्यूटी से लौटने के बाद वह नगर बाजार पहुंचा, लेकिन घर नहीं गया। अगले दिन उसकी बाइक दुबौलिया क्षेत्र में बैरागल के पास मिली। वहीं, यशवंत का शव वाल्टरगंज क्षेत्र में धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। 11 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा घटना के संबंध में 11 सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। चेकबुक, एटीएम और मोबाइल बरामद पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल, मृतक की दो चेकबुक, एसबीआई का एटीएम कार्ड, यशवंत के दो फोटो और एक पैशन प्रो बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here