BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मकानों के ऊपर से 11000 वोल्ट लाइन खींचने पर विरोध:बनकटी में ग्रामीणों...

मकानों के ऊपर से 11000 वोल्ट लाइन खींचने पर विरोध:बनकटी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी प्रदर्शन की चेतावनी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

बस्ती के बनकटीनगर पंचायत के देईसाँड वार्ड नंबर 08 लक्ष्मीबाई नगर में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आया है। सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बस्ती को शिकायत पत्र दिया। इसमें 11 हजार वोल्ट की नई लाइन बिछाने का काम तुरंत रोकने की मांग की गई। शिकायत करने वालों में वीरेंद्र कुमार, अर्जुन गुप्ता, विक्की गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवचरण मद्धेशिया, पिंटू कुमार, प्रेमलता देवी, सूर्यकुमार और कमला देवी यादव समेत कई स्थानीय लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पहले से ही 11 हजार वोल्ट की लाइन सुरक्षित तरीके से चल रही है और उससे कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद नई लाइन को जबरन मकानों के ऊपर से ले जाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घनी आबादी के बीच से हाई वोल्टेज तार गुजारना लोगों की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस खतरनाक काम को तुरंत नहीं रोका गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना लोगों की सहमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए नए पोल लगाकर लाइन डालने की कोशिश की जा रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल इलाके में गुस्से का माहौल है और लोग विभाग की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी जनहित को प्राथमिकता देते हैं या किसी अनहोनी का इंतजार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here