आशीष कसौधन | उतरौला, बलरामपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रक्षाबंधन का पर्व उल्लास से मना।
बलरामपुर के उतरौला में शुक्रवार को बहनों और भाइयों के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया।
पर्व को लेकर भाई-बहनों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बहनें स्नान कर भाइयों को राखी बांधने की तैयारी में जुट गई थीं। कई स्थानों पर बहनों ने अपने भाइयों के लिए व्रत भी रखा।
सज-धज कर तैयार बहनों ने भाइयों के लिए पूजा की थाल सजाई। उन्होंने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया। बहनों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से भाइयों का मुंह मीठा कराया।
भाइयों ने भी अपनी बहनों को सदैव रक्षा का वचन दिया और उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए। इस दौरान फोटो और सेल्फी लेने का सिलसिला भी लगातार चलता रहा।



























