श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड की ग्राम सभा बरातभारी में बेमौसम बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे धान की कटी हुई फसल डूब गई। तीन किसानों की करीब 13 बीघा फसल बर्बाद हुई है। किसान घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर धान के पूले बाहर निकाल रहे हैं। वे इन्हें खेत की मेड़ पर रख रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि धूप निकलने पर फसल सूख जाएगी और कुछ उपज बच सकेगी। खेतों में दूर-दूर तक पानी भरा होने से फसल निकालने में परेशानी हो रही है। किसान कृष्ण कुमार द्विवेदी की करीब पांच बीघा, गोली की तीन बीघा और हृदय राम की लगभग पांच बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों के मुताबिक, धान काटने के बाद फसल खेत में पड़ी थी और उसकी पूरी मड़ाई नहीं हुई थी। बारिश से खेतों में पानी भर गया और फसल डूब गई। अब किसान परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फसल निकाल रहे हैं, ताकि नुकसान कम किया जा सके। किसानों ने प्रशासन से गांव पहुंचकर फसल के नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बरातभारी में 13 बीघा धान की फसल पानी में डूबी:किसान फसल निकालकर मेड़ पर रख रहे, बारिश से खेतों में भरा पानी
और पढ़ें
›
बृजमनगंज में रामलीला मेले की शुरुआत:राम ने रावण का वध किया, मंगलवार रात अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा
›
नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:कलवारी पुलिस ने भेजा जेल
›
जमुनहा भवनियापुर में जनगणना पर खुली बैठक हुई:अधिकारियों ने ग्रामीणों से परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी देने की अपील की
