Home उत्तर प्रदेश सर्वोदय नगर में दूर होगी जलभराव की समस्या 

सर्वोदय नगर में दूर होगी जलभराव की समस्या 

0
0

लखनऊ। सर्वोदय नगर और आसपास के इलाके में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब दूर होगी। स्थानीय  विधायक  ओ.पी. श्रीवास्तव ने जल निकासी के लिए केसी ड्रेन एवं सूट ड्रेन के निर्माण, मरम्मत के कार्यों का शिलान्यास किया। इस योजना के लिए 4.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  लोहियापथ गोमती बैराज से सर्वोदय नगर होते हुए खुर्रम नगर तक रिंग रोड के 6-लेन मार्ग के तटबंध, केसी ड्रेन एवं सूट ड्रेन के मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाएंगे। इस कार्य की लागत 409.17 लाख है। विधायक निधि (सिडको) एवं लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत कुल 4.24 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास सर्वोदय नगर चौराहा, विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के समक्ष किया। साथ ही कुर्मांचल नगर में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य 3.16 लाख तथा शक्ति नगर, इंदिरा नगर में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण 12.11 लाख से कराया जाएगा। शिलान्यास के बाद ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्रवासियों की वास्तविक समस्याओं के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। सर्वोदय नगर की जलभराव समस्या के समाधान के लिए यह योजना क्षेत्र की बड़ी आवश्यकता थी। सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी , मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, मनोज द्विवेदी सहित पार्टी के नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here