Home उत्तर प्रदेश रेलवे, बस स्टेशनों और हवाई अड्डों पर खलेंगे महिला उत्पाद केंद्र

रेलवे, बस स्टेशनों और हवाई अड्डों पर खलेंगे महिला उत्पाद केंद्र

0
0

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उत्पादों के वितरण एवं ब्रांडिंग के लिए विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर 543 प्रेरणा सरल स्टोर स्थापित किए गए हैं। 3000 से अधिक उत्पादों को आॅनलाइन, आॅफलाइन विपणन प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएताकि महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखपति दीदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को सौर ऊर्जा आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाए। उद्योगों एवं उद्यमियों को सौर ऊर्जा के लाभों की जानकारी देकर सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन कार्य को बढ़ावा दिया जाए। 75 जनपदों में 11,81,660 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए ड्रोन सखियों का चयन किया गया है तथा प्रथम चरण में दीदीयों को 114 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। टेक होम राशन योजना को सभी 75 जनपदों तक शीघ्र विस्तारित करने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक समूह की दीदियों को जोड़ने के निर्देश दिए। मिशन निदेशक को 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा 1 करोड़ लखपति दीदियां बनाने के लक्ष्य पर मिशन मोड में कार्य करने को कहा। हम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री महिला उत्पादन विपणन योजना के तहत 75 जनपदों के 826 विकास खंडों, 100 रेलवे एवं 100 बस स्टेशनों तथा 5 हवाई अड्डों पर केंद्र स्थापित करेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here