श्रावस्ती जिले में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार निशांत सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुरुषोत्तमपुर निवासी निशांत सिंह, विनय प्रताप सिंह के पुत्र हैं। वह बाइक से घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने अपने निजी वाहन से निशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
और पढ़ें
›
बीरगंज में खाली प्लाट पर सांप दिखा:ईंटों के बीच छिपा सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को दी सूचना
›
किसान संवाद में उन्नत बीजों की जानकारी दी:महराजगंज में दीपावली पर किसानों और दुकानदारों को उपहार बांटे
›
भाई ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर पीटा:नगर गांव में लाठी-डंडों से हमले में सिर पर चोट, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की
