परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित ग्राम सभा में दो दिनों में सागौन के छह पेड़ काटे गए। रविवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहां कटे पेड़ नहीं मिले, लेकिन उनकी जड़ें जमीन में मिलीं। फॉरेस्टर शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में छह पेड़ों की जड़ें मिलीं। कटे पेड़ों की लकड़ी कहां ले जाई गई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। दो दिनों तक पेड़ काटे जाने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश चौरसिया ने बताया कि फॉरेस्टर ने मौके का निरीक्षण किया है। वहां सागौन के छह पेड़ों की जड़ें मिली हैं। मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी
और पढ़ें
›
बीरगंज में खाली प्लाट पर सांप दिखा:ईंटों के बीच छिपा सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को दी सूचना
›
किसान संवाद में उन्नत बीजों की जानकारी दी:महराजगंज में दीपावली पर किसानों और दुकानदारों को उपहार बांटे
›
भाई ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर पीटा:नगर गांव में लाठी-डंडों से हमले में सिर पर चोट, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की
