बीरगंज में खाली प्लाट पर सांप दिखा:ईंटों के बीच छिपा सांप पकड़ने के लिए वन विभाग को दी सूचना

0
1

जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में खाली प्लाट पर सांप दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। सांप कथरा रोड पर संतोष कुमार गुप्ता की दुकान के बगल में खाली पड़े प्लाट में ईंटों के बीच दिखा। प्लाट के पास से कुछ लोगों का अपने घरों तक आने-जाने का रास्ता है। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने हरदत्त नगर गिरंट स्थित वन कार्यालय को सूचना दी और सांप को पकड़ने की मांग की। वन दरोगा तौफीक खान ने सूचना मिलने पर टीम भेजकर सांप का रेस्क्यू कराने की बात कही। सांप दिखने के बाद रास्ते से गुजरने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि ईंटों के बीच छिपा सांप किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने वन विभाग से जल्द टीम भेजकर सांप को सुरक्षित पकड़ने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here