फरेंदा पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई कर 1.675 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से गांजा के अलावा एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की देखरेख में फरेंदा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह (करीब 37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम भगवत नगर, परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेंदा, जनपद महाराजगंज का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.675 किलोग्राम गांजा और प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या UP56W4439 बरामद की है। इस मामले में फरेंदा थाने में मु.अ.सं. 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कलीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बुद्धिसागर चौधरी, कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल पवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमन सिंह और रिक्रूट महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।
श्रावस्ती में गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न:जमुनहा बाजार में सैकड़ों श्रद्धालु बूढ़ी...
श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में गणेश चतुर्थी के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। विसर्जन यात्रा में...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































