BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित निचलौल, महराजगंज। सरस्वती देवी...

सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित निचलौल, महराजगंज। सरस्वती देवी महाविद्यालय,

 

‘ निचलौल में NSS राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘आचार्य रजनीश’ के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान—विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील पांडेय के प्रेरणादायी एवं आशीर्वचनात्मक संबोधन से हुआ। उप प्रबंध निदेशक आदित्य ने अपने ऊर्जावान एवं प्रेरक संबोधन से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिव कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय , प्रमोद शर्मा , अवनीश पांडेय , सर्वेश तिवारी एवं डा.राम दरश शामिल रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह, प्राचार्य सुनील पांडेय, शिविर संचालक सैयद , सह-शिविर संचालक विशाल कुमार कसौधन, संदीप , मनोज यादव, पल्लवी, सीमा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।