श्रावस्ती में फूड इंस्पेक्टर पर FIR के लिए एसपी से शिकायत

श्रावस्ती में तैनात एक महिला आबकारी सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।भिनगा में पदस्थ महिला आबकारी सिपाही का आरोप है कि विकास भवन में तैनात फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप ने शादी का वादा कर नजदीकियां बढ़ाईं और शोषण किया। प्रेग्नेंट होने पर जबरन गर्भपात की दवा खिला दी।
पीड़िता के मुताबिक, 29 अप्रैल को दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई हुई और 7 दिसंबर को शादी तय थी। आरोप है कि अब फूड इंस्पेक्टर शादी से मुकर गया है और कहीं भी शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाइट पीड़ित महिला सिपाही

















































