सनातनी सेवक टीम ने श्री सम्मय माता मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। टीम के राजा, शनि, शिवा और आशुतोष ने इसका नेतृत्व किया। युवाओं ने मंदिर के मुख्य परिसर, परिक्रमा मार्ग और आसपास के इलाकों में सफाई की।
टीम के सदस्यों ने परिसर से कचरा, सूखे पत्ते और प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा कर उसका निपटारा किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर की जरूरी व्यवस्थाएं भी ठीक की गईं।
अभियान के बाद राजा ने कहा, “हमारी टीम दिखावे के लिए नहीं, बल्कि बिना किसी स्वार्थ के धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक परिसरों की सफाई करती है। मंदिर आस्था के केंद्र हैं और उन्हें साफ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमारी कोशिश है कि समाज में सफाई और सेवा का संदेश पहुंचे।”
स्थानीय श्रद्धालुओं और नागरिकों ने टीम के प्रयास की तारीफ की। टीम के सदस्य शनि, शिवा और आशुतोष ने कहा कि आने वाले समय में दूसरे धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई और सेवा का काम जारी रखेंगे।
सनातनी सेवक टीम ने मंदिर परिसर साफ किया:श्री सम्मय माता मंदिर में अभियान चलाया; राजा, शनि, शिवा और आशुतोष ने किया नेतृत्व
और पढ़ें
›
इलाहावास चौराहे पर खुदाई के बाद सड़क पर मलबा छूटा:जल जीवन मिशन के पाइपलाइन काम के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी
›
विवाद के बाद युवक-युवती ने मंदिर में शादी की:छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सहमति कराई; परिजनों की मौजूदगी में पहनाईं मालाएं
›
ईंटों के बीच सांप मिला, वन विभाग की टीम पकड़:बीरगंज में खाली प्लॉट पर पहुंची टीम; ईंटों के ढेर में तलाश के बाद लौटी
