Home उत्तर प्रदेश हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार युवकों की मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार युवकों की मौत

0
0

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।  जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा। चिकित्सक ने कार सावर जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं, सुखबीर पुत्र होती लाल उम्र 25 वर्ष, जसवंत पुत्र होतीलाल उम्र 20 वर्ष निवासीगण मेवली थाना उघैती जनपद बदायूं व रवि पुत्र करण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया। कार सवार विष्णु 17 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी को हल्की चोटे आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here